Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Crime News: हैरेसमेंट से परेशान महिला मार्शल ने उठाया बड़ा कदम,...

Delhi Crime News:

नई दिल्ली: दिल्ली की बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात की गई महिला बस मार्शल ही अब सुरक्षित नहीं है। घटना दिल्ली के केशव पुरम की है, जहां पर एक महिला मार्शल ने बस कंडक्टर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक बस कंडक्टर लगातार महिला को संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा था, जिससे परेशान होकर महिला मार्शल ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि महिला मार्शल इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं।

महिला आयोग ने भेजा नोटिस

पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग को की, जिसके बाद गंभीरता दिखाते हुए महिला आयोग ने इस मामले में दिल्ली परिवहन निगम और दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी किया है। महिला आयोग के मुताबिक पीडिता ने इस मामले में दिल्ली पुलिस में भी शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने ना तो मामले में कोई एफआईआर दी की और ना ही कार्रवाई की। महिला ने दिल्ली परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों से भी संपर्क किया, लेकिन उन्होंने भी इस मामले में उसकी कोई मदद नहीं की। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने 5 अगस्त इसी महीने आत्महत्या करने की कोशिश की।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

वहीं दिल्ली पुलिस की माने तो 15 जुलाई को केशव पुरम पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल रिसीव हुई थी, जिसमें पीडिता ने सुभाष प्लेस बस डिपो में उसके सहयोगी द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार शारीरिक हमला करने की बात बताई थी। पुलिस सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को पुलिस स्टेशन भी पूछताछ के लिए लेकर आई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों से बातचीत में ये बात सामने आई थी कि आरोपी सचिन कौशिक के ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था, उसे धक्का दिया था।

पुलिस ने कही कार्रवाई करने की बात

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच आरोपी माफी मांगने के बाद कथित तौर पर समझौता हो गया था। हालांकि पुलिस ने कहा कि 5 अगस्त को महिला द्वारा की गई आत्महत्या की कोशिश के बारे में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। केशव पुरम थाना पुलिस ने पीड़िता से संपर्क करने की कोशिश की है, जिसके आधार पर इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: दुबई से लेकर आया 45 लाख की सोने की चेन, एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने धरा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular