Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Crime: पुलिस ने 110 ग्राम हेरोइन के साथ महिला को किया गिरफ्तार,...

Delhi Crime: 

नई दिल्ली: राजधानी की कल्याणपुरी थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला प्रीति (32) के पास से 110 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इतना ही नहीं आरोपी महिला का पति रहीश तस्करी के मामले में जेल में है, वहीं मां मुन्नी भी कल्याणपुरी थाने की घोषित बदमाश है।

चांद सिनेमा के पास से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक कल्याणपुरी चांद सिनेमा के पास मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की जांच के दौरान एक महिला विनोद नगर की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस ने शक होने पर उसकी जांच की तो उसके पास से 110 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि वह जामिया नगर से हेरोइन खरीदती थी और पूर्वी जिले के विभिन्न इलाकों में ग्राहकों को हेरोइन बेचती थी। पुलिस को मामले में और भी लोगों के शामिल होने का शक है।

ये भी पढ़ें: बिना लाइसेंस शराब सप्लाई करने वाला युवक गिरफ्तार, डीसीपी सेंट्रल ने दी जानकारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular