Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Crime: फेसबुक पर बात करना किया बंद तो लड़की को सरेआम...

Delhi Crime:

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संगम विहार में दो लोगों ने 16 साल की एक लड़की को जान से मारने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी को अभी गिरफ्तार करना बाकी है।

कंधे में लगी गोली

पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त को दिन में करीब 3:47 बजे संगम विहार इलाके में रहने वाली नैना नाम की लड़की को गोली लगने की सूचना मिली। घटना स्थल पर पहुंची पुलिसकर्मी ने पाया कि नैना को कंधे में गोली लगी है। गोली लगने के बाद घायल लड़की को बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां आईओ ने उसका बयान दर्ज किया।

गोली मार कर लड़के हुए फरार

नैना ने कहा कि वह स्कूल से अपने घर वापस आ रही थी, तब मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़के उसका पीछा कर रहे थे। तब एक युवक ने पिस्टल की मदद से उसको पीछे से गोली मार दी और मोटरसाइकिल पर सवार सभी लड़के मौके से फरार हो गए।

हमलावर को जानती थी  किशोरी

पुलिस के मुताबिक, नैना ने यह भी बताया कि वह एक हमलावर को जानती है, वह सोशल मीडिया पर उस व्यक्ति के संपर्क में आई थी और दोनों अलग-अलग समुदायों के हैं। नैना ने एक हमलावर की पहचान अरमान अली के रूप में की है, जो दो साल पहले सोशल मीडिया पर उसके संपर्क में आया था। नैना ने कहा उसने छह महीने पहले अली से बात करनी बंद कर दी थी, लेकिन वह लगातार उसका पीछा करता रहा था।

ये भी पढ़े: नंगे पैर घास पर चलने के कई फायदे, रोजाना 15 मिनट जरूर निकालें

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular