Delhi Crime:
नई दिल्ली: दिल्ली में हत्या और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला जगतपुरी थाना क्षेत्र का है। जहां पर पानी के मीटर की जांच करने के बहाने घर घुसे दो बदमाशों ने नुकीली चीज से हमला कर महिला को घायल कर दिया।
हालांकि मामले में महिला की किसमत अच्छी थी, क्योंकि इस दौरान घर की घंटी बजी और दोनों बदमाश तुरंत वहां से भाग गए। घायल महिला का इलाज पास के अस्पताल में जारी है। वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
पूरी जानकारी के मुताबिक महिला अपने परिवार के साथ चंद्र नगर चंदू पार्क गली नंबर-1 मे रहती है। शुक्रवार को घटना वाले दिन वह घर पर अकेली थी, इस दौरान दोपहर को करीब 12:15 बजे गेट की घंटी बजने पर उसने दरवाजा खोला। सामने दो व्यक्ति खड़े थे, उन्होंने महिला से कहा कि वह पानी के मीटर की जांच करने आए हैं। जिसके बाद महिला ने उन्हें अंदर आने दिया।
अंदर आते ही उन दोनों ने दरवाजे का पर्दा लगा दिया और महिला के साथ धक्का मुक्की करने लगे। जब महिला ने अपना बचाव करने की कोशिश की तो दोनों ने महिला पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। कई वार उनके हाथों पर किए। इस दौरान दरवाजे की घंटी बजी तो दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। वहीं महिला के परिजनों ने पुलिस पर सही धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें: देश में बढ़ते आंकड़ों के बीच केंद्र का सात राज्यों को पत्र, सतर्कता बरतने की सलाह
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…