होम / Delhi Crime Update: अब किस वारदात को मिला अंजाम, क्यो मिली जान से मारने की धमकी

Delhi Crime Update: अब किस वारदात को मिला अंजाम, क्यो मिली जान से मारने की धमकी

• LAST UPDATED : June 12, 2023

 

India News(इंडिया न्यूज)Crime Update, दिल्ली मेंं एक ओर शर्मनाक खबर आई सामने, जानकारी के अनुसार उत्तर दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक रेप की खबर सामने आई है। 13 साल की नाबालीक के साथ कुछ दुष्कर्म इस घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। सूनसान जगह एक मिनी टोंपो में इस घटना को अंजाम देने की जानकारी सामने आई है। आरोपी ने घुमाने के इरादे से किशोरी और उसकी सहेली को अपने मिनी टेंपो में ले जा रहे थे। कुछ समय बाद आरोपी ने उसकी सहेली को उसके घर उतार दिया और जबकि नबालीक किशोरी को सूनसान जगह में ले जा कर टेम्पो में रेप कर दिया।

पीड़िता को मिली धमकी

पीड़िता सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। दुष्कर्म ने घटना को अंजाम देने के बाद मारने की भी धमकी दी थी, किसी को कुछ बताने पर जान से मार दिया जाएगा। डर के कारण पीड़िता किसी को कुछ बता नहीं पा रहीं थी। बाद में बहुत हिम्मत जुटाने के बाद घर के सभी परिजनों को सारी बात बता दिया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और पुलिस इस मामले के तह तक जाने में जुट गए। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को जान से मारने और पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफतार कर लिया। पुलिस के जानकारी के मुताबिक जिस टेंपो में काम को अंजाम दिया गया उसे भी अपने हिरासत में ले लिया। पीड़िता के साथ उसके माता-पिता व अन्य सदस्य भी रहते है। पीड़िता की सहेली से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

 पुलिस को नबालीक ने क्या बयान दिया

बयान के दौरान पीड़िता ने बताया कि वह शाम को अपने सहेली के साथ बाहर घुमने निकली थी। रास्ते में उन्हें एक मिनी टेंपो मिला जो अपने टेंपो में सामान लोड करवा रहा था। जानकारी के मुताबिक किशोरी की सहेली और टेंपो वाले की पहले से पहचान थी। टेंपो वाले ने पीड़िता कि बात मानते हुए दोनों को अपने टेंपो में बिठाया और घुमाने के लिए निकल गए। दोनों को घुमाने के बाद आरोपी ने किशोरी की सहेली को उसके घर के सामने उतार दिया और किशोरी को अपने साथ शक्ति एक्लेव, अजीत विहार घुमाने लगा। कुछ दुर जाने के बाद एक सूनसान जगह पर पीड़िता को ले गया और उसके साथ रेप कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को यह जानकारी भी दिया है कि दुष्कर्म के बाद उसने उसे कहा की अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे वह जान से मार डालेगा। बयान के बाद पुलिस ने महिला काउंसलर को बुला कर पीड़िता की काउंसलिंग करवाया।

पुलिस ने बयान के बाद क्या किया

पीड़िता के सभी बयानों के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया । पुलिस ने घटना के जगहों की सभी सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को अपने हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस घटना के सभी मामले को जांच किया है और सभी से पुछताछ में जुट गई है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox