Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi Crime: 1.25 किलोग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- तस्करी...

Delhi Crime: 

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ एक 46 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मामले में बताया कि महिला राजधानी में गांजा तस्करी करती है। महिला की पहचान मजनू का टीला निवासी सुनीता के रूप में हुई है। महिला के पास से 1.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस को देखकर किया भागने का प्रयास

मामले की पूरी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने बुधवार की रात करीब 11 बजे एक महिला को संदिग्ध हालत में देखा। महिला ने अपने हाथ में पॉलीथिन का एक बैग ले रखा था। वहीं जब महिला ने पुलिस को अपनी तरफ नजर लगाए देखा तो वह वहां से भागने का प्रयास करने लगी। लेकिन पुलिस ने महिला को अपने नापाक मंसबूों में कामयाब होने से रोक लिया और उसे धर दबोचा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आतंकी संगठनों को फंड पहुंचाने वाला एजेंट गिरफ्तार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular