Delhi

Delhi Crime: राजौरी गार्डन में लोहे की रॉड से युवक पर हमला, अस्पताल में भर्ती

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Delhi Crime: देश की राजधानी नई दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार रात पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में कुछ लोगों ने एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना को राजौरी गार्डन के सुभाष नगर इलाके में अंजाम दिया गया है। हालांकि, युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज हो रहा है।

लोहे की रॉड से किया हमला

युवक का नाम नीरज सभरवाल है, जिसकी उम्र 30 साल से कम बताई जा रही है। जिस समय नीरज पर यह जानलेवा हमला हुआ,  वह किसी से मिलने गया था। तभी कुछ आरोपियों ने नीरज पर लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। फिलहाल युवक का दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नीरज सभरवाल का आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

Also Read- Satyendra jain: AAP नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किले बढ़ी, LG ने CCTV रिश्वत मामले में दिए जांच के आदेश

युवक ने पुलिस को क्या बताया?

पुलिस ने नीरज का बयान दर्ज किया जिसमें उसने बताया कि कुछ लोगों ने लोहे की छड़ से उन पर जोरदार हमला किया। नीरज ने हमलावरों में से कुछ लोगों का नाम भी बताया है, लेकिन हमले की वजह नहीं बताया है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि नामजद और अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read-Arvind Kejriwal News: CM अरविंद केजरीवाल को मिली राहत, कोर्ट ने पत्नी सुनीता को दी रिपोर्ट देखने की अनुमति

Ankul Kumar

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago