Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi: एक बार फिर दिल्ली सरकार और LG आमने-सामने, ‘रेड लाइट ऑन...

Delhi: दिल्ली सरकार और एलजी एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। दिल्ली सरकार की एक और अभियान पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना (VK Saxena) ने ब्रेक लगा दिया है। केजरीवाल सरकार के प्रदूषण के खिलाफ प्रस्तावित अभियान रेड लाइट आन, गाड़ी आफ (Red Light On Gadi Off) को एलजी ने अनुमति नहीं दी है। दूसरी ओर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बीजेपी और उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर दिल्ली सरकार के सभी कार्यक्रमों को रोकने का आरोप लगाया है।

गोपाल राय ने कही ये बात

गुरुवार को प्रेस वार्ता में आप सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि रेड लाइट आन और गाड़ी आफ अभियान के लिए एलजी ने अभी तक अनुमति नहीं दी है। इसलिए अभियान को रद्द किया जा रहा है।

दिल्ली सरकार प्रदूषण पर लगाम लगाने का कर रही काम

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार सर्दी में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए 15 प्वाइंट पर काम कर रही है। धूल, वाहन और पराली से होने वाले प्रदूषण रोकने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में वाहन प्रमुख हैं। इस साल 28 तारीख से रेड लाइट आन और गाड़ी आफ कार्यक्रम की शुरूआत करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन अब तक उपराज्यपाल ने अनुमति नहीं दी ई है।

AAP ने BJP पर लगाए ये आरोप

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने बताया कि रेड लाइट आन और गाड़ी आफ अभियान में 2500 सिविल डिफेंस को लगाया जाना है। उन्हें ट्रेनिंग देनी है, लेकिन इस बार एलजी ने इसके लिए अनुमति नहीं दी है। हम अभी तक इसका इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल इस अभियान को रोका जा रहा है। BJP दिल्ली सरकार के हर कार्यक्रम को रोक रही है। एलजी साहेब आए दिन सरकार के कार्यक्रम रोक देते हैं। एलजी को दिल्ली के लोगों की सांसों के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: GRAP दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ एक्शन, 24 फैक्ट्रियां हुईं बंद

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular