Delhi

Delhi: केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली के वकील, कोर्ट में करेंगे प्रदर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अरविंद केजरीवाल ईडी की रिमांड में हैं। इसके बाद से आप नेता और कार्यकर्ता लगभग हर दिन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आप नेता और कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग कर रहे हैं। वकील समुदाय ने 27 मार्च को दोपहर 12:30 बजे दिल्ली की सभी अदालतों में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

‘ईडी ने अवैध तरीके से किया गिरफ्तार’

अधिवक्ता संजीव नासियार जिस तरह से 21 मार्च की रात को एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार के निर्देश पर ईडी ने अवैध तरीके से गिरफ्तार किया। वो भी ऐसे मामले में जिसमें पहले भी कई नेताओं को जेल भेजा जा चुका है। इसके बावजूद एक भी नया रुपया बरामद नहीं हुआ है। लेकिन अब इलेक्ट्रो बॉन्ड के जरिए फैसला आया है। खुलासा हुआ है कि जिस शख्स के बयान पर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, उसने भारतीय जनता पार्टी को 60 करोड़ रुपये की रिश्वत दी है।

ये भी पढ़े: Delhi Crime: एक्शन में दिल्ली पुलिस, 100 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 गिरफ्तार

‘अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश है’

संजीव नसियार ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश हो रही है। उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है क्योंकि पूरे भारत में वह एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने आम आदमी के लिए काम किया है। आम लोगों को सस्ती बिजली, अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की है और उससे भी बढ़कर अगर किसी ने उच्च वर्ग के लोगों और वकीलों के लिए कोई काम किया है तो उसका नाम अरविंद केजरीवाल हैं।

‘सभी अदालतों में वकील करेंगे जोरदार विरोध प्रदर्शन’

संजीव नासियार ने कहा कि हमने लोगों को टर्म इंश्योरेंस और मेडिकल पॉलिसी दी है। वो काम अरविन्द केजरीवाल ने किया है। जब तीस हजारी में वकीलों को गोली मारी गई तो सबसे पहले अरविंद केजरीवाल के सिपाही बोले। इसलिए जिस तरह से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश रची गई है, उसे लेकर वकीलों ने फैसला किया है कि 27 मार्च को दोपहर 12:30 बजे दिल्ली की सभी अदालतों के अंदर एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। हम 12.30 बजे अपनी-अपनी अदालतों में जुटेंगे और जोरदार प्रदर्शन करेंगे। हम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं।

ये भी पढ़े: http://IPL 2024: शेर कभी बूढ़ा नहीं होता, कोहली-कार्तिक ने दिखा दिया, धोनी के रास्ते…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago