Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiDelhi Dengue Cases: डेंगू के डंक से हो जाए सतर्क दिल्ली में...

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Dengue Cases: दिल्ली में डेंगू का मामला मानों कमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिल्ली में बाढ़ के चलते डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रही है। रोज डेंगू के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। इस वेक्टर-जनति रोग से लोगों को सर्तक रहने की बहुत जरूरत है। दिल्ली नगर निगम ने डेंगू को लेकर ये आकंड़ो को जारी किया गया हैं। दिल्ली के नगर निगम ने बताया है कि दिल्ली में अब तक कुल 348 मामले सामने आ गए है। बता दे कि दिल्ली में पिछले हफ्ते लगभग 105 मामले सामने आया है।

पिछले साल से ज्यादा मामले हुए दर्ज

बता दे कि दिल्ली में अप्रैल में करीब 18 केस दर्ज हुए थे, तो वहीं मई में 23 केस दर्ज किए गए थे। जून की बात करें तो जून में 40 केस देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल डेंगू के केसों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल की बात करें तो पिछले साल इस महीने तक डेंगू के लगभग 174 केस दर्ज किया गया था। 2020 में दिल्ली में डेंगू के लगभग 35 केस सामने आया था, तो वहीं 2021 में डेंगू के लगभग 55 केस सामने आए थे।

सफदरजंग अस्पताल में 24 घंटे में 12 मरीज भर्ती

सफदरजंग अस्पताल में इन दिनों डेंगू के केस ज्यादा आने लगे हैं। इस सीजन में अब तक 277 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू के बढ़ रहे मामलों के चलते अब डॉक्टरों परेशान दिखने लगे हैं। बते दे कि शुक्रवार को  24 घंटे में 12 मरीज को भर्ती किया गया। राहत की बात यह है कि अभी तक डेंगू की वजह से कोई मौत नहीं हुई है। लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि इस बार डेंगू का खतरनाक स्ट्रेन डेन टू एक्टिव है, इसलिए जरूरी है कि लोग डेंगू से बच कर रहा जाए।

एलएनजेपी में भर्ती मरीजों का बढ़ा आंकड़ा

एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीजों का आंकड़ा भी अब बहुत बढ़ने लगा है। इस सीजन में अस्पताल में 70 से 80 मरीजों में डेंगू के मामले सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार तक डेंगू के 8 मरीज अस्पताल में भर्ती थे। भर्ती होने वाले मरीजों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

25 प्रतिशत मरीज हो रहे भर्ती

सरकारी अस्पताल के अलावा प्राइवेट अस्पताल में भी डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। गंगाराम अस्पताल के डॉ. अतुल गोगिया ने बताया कि 8 से 10 मरीज रोज आ रहे हैं और इसमें से 25 से 30 पर्सेंट को एडमिट करने की नौबत आ जाती है। उन्होंने कहा कि लोगों को डेंगू को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि कई बार यह काफी सीरियस हो जाता है।

इसे भी पढ़े:Haryali teej 2023: हरियाली तीज की शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट हैं दिल्ली के ये बाजार, जानिए पुरी डिटेल में

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular