Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiDelhi Dengue Cases: दिल्ली में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, पिछले साल...

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Dengue Cases: दिल्ली में डेंगू का मामला मानों कमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिल्ली में बाढ़ के चलते डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रही है। रोज डेंगू के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। इस वेक्टर-जनति रोग से लोगों को सर्तक रहने की बहुत जरूरत है।  दिल्ली नगर निगम ने डेंगू को लेकर ये आकंड़ो को जारी किया गया हैं। दिल्ली के नगर निगम ने बताया है कि दिल्ली में अब तक कुल 348 मामले सामने आ गए है। बता दे कि दिल्ली में पिछले हफ्ते लगभग 105 मामले सामने आया है।

 पिछले साल से ज्यादा मामले हुए दर्ज

बता दे कि दिल्ली में अप्रैल में करीब 18 केस दर्ज हुए थे, तो वहीं मई में 23 केस दर्ज किए गए थे। जून की बात करें तो जून में 40 केस देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल डेंगू के केसों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल की बात करें तो पिछले साल इस महीने तक डेंगू के लगभग 174 केस दर्ज किया गया था। 2020 में दिल्ली में डेंगू के लगभग 35 केस सामने आया था, तो वहीं 2021 में डेंगू के लगभग 55 केस सामने आए थे।

डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी

दिल्ली में डेंगू का मामला इस कदर बढ़ गया है कि इस साल जुलाई में लगभग 121 केस सामने आया है। अगस्त महीने की बात करें तो अगस्त में डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राहत की बात यह है कि अब तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। दिल्ली नगर निगम में 7 अगस्त को आकंड़े जारी कर जानकारी दिया है कि महीने के शुरुआत में अब तक 100 से ज्यादा केस सामने आ गए है।

इसे भी पढ़े:Independence Day 2023: दिल्ली का चांदनी चौक याद दिलाता है वीर दीवानों की कहानी, जानिए चांदनी चौक की खास कहानी

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular