Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiDelhi Dengue: डेंगू का प्रकोप जारी, एक सप्ताह में मिले इतने नए...

Delhi Dengue: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। इसके बावजूद लोगों को डेंगू मलेरिया से राहत मिल पा रही है। इस माह में अबतक 869 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। नगर निगम ने जो रिपोर्ट जारी की है उसके अनुसार पिछले हफ्ते 243 नए केस मिले हैं। ये एक चिंता की बात है। बारिश होने के बाद हर साल डेंगू मलेरिया का संकट दिल्ली में बढ़ जाता है। वहीं, ठंड बढ़ने के साथ ही इसका प्रभाव कम हो जाता है। लेकिन इस बार अभी भी इनके संक्रमण से शहर को राहत नहीं मिल पा रही है।

ठंड के बाद भी नहीं जा रहा डेंगू

बता दें कि तापमान कम होने, बारिश का पानी अस्थिर होने और हवाओं में नमी के चलते ठंड की शुरुआत होते ही डेंगू और मलेरिया के मच्छरों का प्रकोप बारिश की दिनों की तुलना में कम होने लगता है। वहीं, इस बार दिल्ली में ठंड शुरू होने के बाद भी डेंगू मलेरिया मरीजों की संख्या में कमी देखने को नहीं मिल रही है।

इतनी बढ़ी डेंगू मरीजों की संख्या

जानकारी के लिए बता दें कि बीते अक्टूबर महीने में जहां डेंगू मरीजों के आने की संख्या 1238 थी। वहीं, नवंबर के शुरू के ढाई हफ्तों में दिल्ली नगर निगम ने 800 से ज्यादा डेंगू मरीजों का आंकड़ा दर्ज किया। कुल संक्रमण की संख्या अब तक बढ़कर 3100 से ज्यादा पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: सूटकेस में बंद मिला अधूरा शव, हो सकता है ‘श्रद्धा कनेक्शन’

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular