Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Dengue News: दिल्ली में डरा रहा डेंगू का खतरा, बढ़ते डेंगू...

Delhi Dengue News: प्रदेश की राजधानी दिल्ली में मानसून आते ही मच्छरों का खतरा बढ़ जाता है और मच्छरों से फैलने वाली बीमारी डेंगू और चिकनगुनिया अपना असर दिखाने लगती हैं। ऐसे में मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में बढोत्तरी की संभावना को देखते हुए दिल्ली नगर निगम ने बैठक की है और इस बैठक में एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर, 7827505635 शुरू किया है। इस व्हाट्सएप नंबर पर लोग मच्छरों से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

कई एजेंसियों ने लिया भाग

एमसीडी के ‘साउथ जोन’ की तरफ से आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया है। यह बैठक डिप्टी कमिश्नर अंकिता चक्रवर्ती की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली पुलिस, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली परिवहन निगम के नोडल अधिकारी शामिल हुए। एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक में भाग लेने वाली एजेंसियों को मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित करने के लिए नालों और जल निकायों को साफ करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।

एजेंसियों को बताया गया-

इस बैठक में एजेंसियों को यह बताया गया है कि, सरकारी कॉलोनियों में नियमित रूप से ओवरहेड टैंकों का निरीक्षण करें। सभी दुकानों में खुले में पड़ी सामग्री को ढकने पर भी जोर दिया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ये है कि वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए विभिन्न एजेंसियों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

 

ये भी पढ़ें: अगले 3 दिनों तक यूपी सहित इन राज्यों में रहेगा मानसून, राज्यवासियों को मिलेगी राहत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular