होम / Delhi Doctors Protest: दिल्ली एम्स सहित इन अस्पतालों के डॉक्टरों ने की हड़ताल की घोषणा, जानिए कारण

Delhi Doctors Protest: दिल्ली एम्स सहित इन अस्पतालों के डॉक्टरों ने की हड़ताल की घोषणा, जानिए कारण

• LAST UPDATED : August 12, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Doctors Protest: कोलकाता की महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या की घटना के खिलाफ प्रदर्शन की लहर अब दिल्ली और अन्य महानगरों में फैल गई है। इस घटना का विरोध करते हुए दिल्ली के प्रमुख सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), राम मनोहर लोहिया अस्पताल, और अन्य सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।

सामान्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो रही

दिल्ली में इस हड़ताल के कारण प्रमुख अस्पतालों में ओपीडी, ओटी और वार्ड की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। रेसिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने के कारण अस्पतालों में सामान्य सेवाएं जैसे आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) और ऑपरेशन थिएटर (OT) में कोई भी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी और इसमें रेसिडेंट डॉक्टर ड्यूटी पर होंगे।

ये भी पढ़ें: Independence Day Guidelines: DMRC की जनता को सलाह, न उड़ाएं पतंग ‘ऐसा करना…’

हड़ताल का असर दिल्ली के प्रमुख सरकारी अस्पतालों पर देखने को मिलेगा, जिसमें राम मनोहर लोहिया अस्पताल, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, एलएनजेपी अस्पताल शामिल हैं। दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है, जिससे अस्पताल प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभागों की कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

विभागाध्यक्ष सुविधाएं को सुनिश्चित करें

कार्य योजना में ओटी सेवाएं, ओपीडी और वार्ड क्षेत्रों को शामिल करने की आवश्यकता है। विभागाध्यक्षों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि हड़ताल के बावजूद मरीजों की देखभाल में कोई कमी न हो। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सभी संकाय सदस्य प्रतिदिन सुबह नौ बजे तक विभाग में उपस्थित रहें। अस्पताल प्रशासन ने सभी एचओडी और फैकल्टी सदस्यों से कहा है कि वे हड़ताल के प्रभाव को कम करने के लिए उचित कदम उठाएं ताकि मरीजों को न्यूनतम असुविधा हो।

ये भी पढ़ें: EX IAS Puja Khedkar: दिल्ली हाई कोर्ट से Ex IAS ट्रेनी पूजा खेडकर को मिली राहत, जानिए कब होगी गिरफ्तारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox