Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiDelhi: महिला पर डॉग ने किया हमला, 2 लोगों के खिलाफ FIR...

Delhi: महिला पर डॉग ने किया हमला, 2 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

India News (इंडिया न्यूज़) Delhi: राम नगर इलाके में सुबह की सैर पर निकली बुजुर्ग महिला रेखा शर्मा (60) पर स्ट्रीट कुत्तों ने हमला कर दिया। इससे महिला का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। उन्हें स्वामी दयानंद अस्पताल लाया गया, जहां उनके हाथ में कई टांके लगे। पीड़ित महिला के बयान पर मानसरोवर पार्क थाने की पुलिस ने वहां रहने वाले अशोक और उसकी पत्नी के खिलाफ IPC की धारा 289 और धारा 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

कुत्ता महिला पर झपटा

रेखा शर्मा अपने परिवार के साथ राम नगर में रहती हैं। 17 मार्च को महिला सुबह की सैर के लिए घर से निकली थी। जब वह मकान नंबर 1/3158 के सामने पहुंची तो उस मकान में रहने वाली एक महिला इन कुत्तों को कुछ खिला रही थी। बुजुर्ग महिला पर नजर पड़ते ही एक कुत्ता उन पर झपट पड़ा। जैसे ही उसने उससे बचने की कोशिश की, तभी एक और कुत्ता दरवाजे से दौड़ता हुआ आया और सीधे महिला पर झपट पड़ा। हमले से महिला सड़क पर गिर पड़ी। कुत्तों ने महिला के दाहिने हाथ पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर जब कुत्तों को खाना खिला रही महिला ने कुत्तों को नाम लेकर बुलाया तो वे पीड़िता को वही छोड़कर महिला के साथ घर के अंदर चले गए।

ये भी पढ़े: Traffic Advisory: दिल्ली में आज लगेगा भीषण जाम, ट्रैफिक पुलिस ने…

पीड़ित महिला लहूलुहान हालत में घर पहुंची

महिला का बेटा दीपक उसे अस्पताल ले गया। वहां महिला के हाथ में कई टांके आए। अस्पताल से ही पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया। पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने कहा कि अशोक की पत्नी के लापरवाह व्यवहार के कारण कुत्तों ने उस पर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लोगों का कहना है कि कुत्तों के आतंक से आसपास के सभी परेशान हैं। कुत्ते ने अबतक 24 से ज्यादा लोगों को काट चुका है, जिनमें कई छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

ये भी पढ़े: Elvish Yadav: सांपों के जहर की तस्करी के मामले में 2 और गिरफ्तार,…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular