होम / Delhi Famous Durga Temple: नवरात्रि के लिए सज गए दिल्ली के ये मंदिर, पूरी होगी हर मनोकामना

Delhi Famous Durga Temple: नवरात्रि के लिए सज गए दिल्ली के ये मंदिर, पूरी होगी हर मनोकामना

• LAST UPDATED : October 14, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Famous Durga Temple: आज पितृ पक्ष का आखिरी दिन है, कल यानि 15 अक्टूबर से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो जाएगा। नवरात्रि शुरू होने से पहले दिल्ली के सभी मंदिरों में दुर्गा उत्सव की तैयारियां कर ली गई हैं। छतरपुर के माता मंदिर, कालकाजी मंदिर समेत राजधानी दिल्ली के सभी मंदिरों में नवरात्रि की तैयारियां की जा रही हैं। नवरात्रि के पावन पर्व से पहले दिल्ली के सभी मंदिर देवी मां के स्वागत के लिए तैयार हैं, साथ ही भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नवरात्रि के दौरान भक्त देवी मां की आराधना करते हैं और मनवांछित फल प्राप्त करते हैं। दुर्गा उत्सव के इन 9 दिनों में भक्त दूर-दूर से मां के दर्शन के लिए आते हैं।

24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था

मंदिर के मुख्य सेवादार के अलावा सैकड़ों और सेवादारों की सेवाएं ली जाएंगी, जो मंदिर के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। दिल्ली पुलिस के करीब 150 जवान 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था बनाने में मदद करेंगे। आसपास की पार्किंगों में सीसीटीवी लगाए गए हैं, जिनकी संख्या और बढ़ा दी गई है। इसके अलावा रात में रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर में हर दिन देश के मशहूर भजन गायकों का भजन कार्यक्रम भी होगा।

 

सज गए दिल्ली के ये मंदिर

1. छतरपुर का आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ

छतरपुर का आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर दुर्गा उत्सव के लिए सज-धज कर तैयार है। मां कात्यानी का हर दिन देशी-विदेशी फूलों से श्रृंगार किया जाएगा और उन्हें हर दिन अलग-अलग पोशाकें पहनाई जाएंगी। देवी मां को सोने और हीरे के आभूषणों से सजाया जाएगा। इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसके लिए मंदिर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी तरह की असुविधा न हो।

2. कालकाजी मंदिर में भव्य तैयारियां

दिल्ली के कालकाजी स्थित मां कालका के मंदिर में भी नवरात्रि के दौरान लाखों भक्त मां के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार प्रवेश द्वार भी बनाए हैं। पहला प्रवेश द्वार राम प्याऊ की तरफ से, दूसरा प्रवेश द्वार लोटस टेम्पल की तरफ से, तीसरा प्रवेश द्वार मोदी मिल मार्ग की तरफ से बनाया गया है। इसके अलावा वीआईपी रूट भी बनाया गया है।

3. संतोषी माता मंदिर

नवरात्रि के पावन पर्व पर दिल्ली के हरिनगर स्थित संतोषी माता के मंदिर में लाखों भक्त देवी मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मां के स्वागत के लिए मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगाए गए हैं और सुरक्षा के लिए सेवादार भी तैनात रहेंगे।

इसे भी पढ़े:Navratri 2023 Date: नवरात्रि में घर लाएं ये शुभ चीजें, बन…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox