होम / Delhi Famous Food Corner: दिल्ली शहर की सबसे मशहूर खाने की 5 दुकान, कभी नहीं भूलेंगे जिसका जायका, जानें क्या स्पेशल मिलता है

Delhi Famous Food Corner: दिल्ली शहर की सबसे मशहूर खाने की 5 दुकान, कभी नहीं भूलेंगे जिसका जायका, जानें क्या स्पेशल मिलता है

• LAST UPDATED : September 21, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Famous Food Corner: हफ्ते में पांच-छह दिन काम करने के बाद रविवार को मन होता है कि कहीं घूमने-फिरने जाए, कुछ नया करने का और शॉपिंग करने का भी मन करता है। शॉपिंग के बाद बाहर ही खाने-पीने का मन करता है। दिल्ली में ऐसी ही कुछ फेमस जगह है जहां जाकर आप खाने का आंनद ले सकते है। वीकेंड पर जाकर आप यहां अच्छे से खाना खा सकते है और खाने से कोई निराशा भी नहीं होगी क्योंकि खाना बहुत टेस्टी होता है। लोग यहां जाने के लिए इंतजार करते है।

दिल्ली की फेमस फू़ड कॉर्नर

1. जामा मस्जिद एरिया

दिल्ली के फूडी जगहों में जामा मस्जिद एरिया भी शामिल है। जामा मस्जिद से पास में कुछ नॉनवेज की ऐसी दुकानें हैं, जो अपने लजीज जायकेदार व्यंजनों के लिए जानी जाती है। यहां जलेबी, कीमा समोसा से लेकर चिकेन और मटन कबाब का स्वाद आप नहीं भूल पाएंगे। स्ट्रीट फूड और खासकर चिकेन—मटन के शौकीन हैं तो यहां जरुर जाएं।

2. खान मार्केट का मटन कबाब

दिल्ली की फेमस फूडी जगहों में से एक है खान मार्केट। कैफे और फास्ट फूड की दुकानें यहां आपको अपनी ओर आकर्षित करती है। मटन कबाब और फ्राइड राइस खाने के बाद आप भी यहां के जायके में डूब जाएंगे। आजम की मुगलई, कैफे टर्टल जैसे रेस्टॉरेंट भी हैं, जहां आपको कई तरह के व्यंजनों का स्वाद मिल जाएगा।

 

3. पराठे वाली गली

दिल्ली में शॉपिंग और ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ चांदनी चौक में स्थित पराठे वाली गली भी बहुत फेमस है। यहां पराठों की 40 वेराइटी मिलती है, जिन्हें तवों पर नहीं बल्कि कढ़ाई में बनाया जाता है। यहां के लजीज पराठों का स्वाद आप कभी नहीं भूल सकेंगे। यहां साल 1872 से दुकानें लगती हैं और इन ऐतिहासिक दुकानों पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे पराठों का स्वाद ले चुके हैं।

 

4. चाचे दी हट्टी, कमला मार्केट

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस से सटे कमला मार्केट में चाचे दी हट्टी के आगे जायके को लेकर कई बड़े रेस्टोरेंट और होटल भी फेल हैं। यहां जाएं तो थोड़ा समय लेकर जाएं, क्योंकि कई बार भीड़ इतनी होती है कि आपको इंतजार करना पड़ सकता है। डीयू स्टूडेंट्स के लिए यह फूडी अड्डा होता है। यहां खासकर मसालेदार छोले के साथ भटूरे खाना लाजवाब होता है।

 

5. INA बाजार में दही और पनीर के शोले

आईएनए बाजार में मिलने वाले दही और पनीर के शोले बहुत फेमस है। यहां दुकानें छोटी है, पर पकवान बहुत फेमस है। ‘शोले’ भी एक तरह का ब्रेड रोल होता है, जिसे अलग तरीके से बनाया जाता है। नाम सुनकर लग रहा होगा कि आखिर ये कैसे ‘शोले’ हैं! पंडित रामशरण शर्मा की दुकान यहां बहुत पुरानी है। और भी कुछ दुकानें हैं, जहां ये शोले खाने दूर-दूर से लोग आते हैं। साल 2013 से दुकान चलाने वाले दीपक कुमार बताते हैं कि साल 2013 से वह दुकान चला रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ेे:Delhi Bawana News: दिल्ली के बवाना इलाके में फैक्टरी में विस्फोट 2 लोगों की मौत, जानें क्या था पुरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox