Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi : आंदोलन पार्ट -2 को लेकर किसान तैयार, शंभु बॉर्डर पर...

Delhi : आंदोलन पार्ट -2 को लेकर किसान तैयार, शंभु बॉर्डर पर की गई ये तैयारी

India News(इंडिया न्यूज़),Delhi: पंजाब और हरियाणा बार्डर पर वर्तमान समय में किसान और पुलिस आमने- सामने आए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि किसान 13 फरवरी को एक बार फिर से दिल्ली की तरफ कूच करने वाले हैं। सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, हरियाणा-पंजाब के शम्भू बॉर्डर को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। कारण, पिछली बार पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को किसानों ने ट्रैक्टरों से नदी में फेंक दिया था। लिहाजा इस बार हाईवे पर बड़े-बड़े सीमेंट के बैरिकेड रखकर पूरे हाईवे पर सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी गई हैं। साथ ही, इन बैरिकेडिंग को सीमेंट और कंक्रीट से ब्लॉक कर दिया गया है।

पैरामिलिट्री फोर्स की 50 कंपनियां तैनात

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स की 50 कंपनियां तैनात कर दी हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि किसी को भी शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीँ, किसानों से अपील की है कि वह इस प्रदर्शन में बिना अनुमति के शामिल नहीं हों। साथ ही किसी भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

क्यों दिल्ली आ रहे किसान

बता दें, इससे पहले गुरूवार को उत्तर प्रदेश के किसानों ने नोएडा- गेनो एक्सप्रेसवे पर धरना दिया। हालांकि पुलिस द्वारा उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया गया, जिसके चलते सड़कों पर भारी जाम की स्थिति बन गई थी।मालूम हो, संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून बनाने समेत कई मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 13 फरवरी को 26 से ज्यादा किसान संघों के ‘दिल्ली चलो’ प्रदर्शन की घोषणा की थी।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular