Delhi

Delhi Fire: झुग्गी में आग लगने से 3 लड़कियों की दर्दनाक मौत, पिता की हालत गंभीर

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Fire: नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बुधवार सुबह एक झुग्गी में आग लगने से तीन लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाली तीनों लड़कियों के पिता बुरी तरह झुलस गए हैं और उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। उस समय सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।

पुलिस ने दिया बयान

यह हादसा थाना फेज 1 क्षेत्र में हुआ। पुलिस उपायुक्त (नोएडा) रामबदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, हमें खबर मिली कि सेक्टर-8 बिजली घर के पास झुग्गी में आग लग गई है। आग में आस्था (10), नैना (7) और आराध्या (5) बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। दौलत राम को प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर सफदरजंग दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़े: Rajendra Nagar Accident: कोचिंग हादसे पर दिल्ली HC ने साधा निशाना, कहा- सिस्टम की मिलीभगत इसके लिए जिम्मेदार

पिता की हालत गंभीर

नोएडा के सेक्टर 8 स्थित एक झुग्गी में आग लगने से तीन लड़कियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय आस्था, 7 वर्षीय नैना और 5 वर्षीय आराध्या के रूप में हुई है। इस हादसे में लड़कियों के पिता दौलत राम की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। आग लगने के दौरान लड़कियां बिस्तर पर सो रही थीं। पिता ने लड़कियों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह खुद बेहोश हो गए। घटना सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी की है। दौलत राम को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

ये भी पढ़े: Rajendra Nagar Accident: दिल्ली सरकार कोचिंग सेंटरों के लिए लाएगी नया कानून, मंत्री आतिशी ने की घोषणा

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago