Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Fire News: एक ही दिन में फायर ब्रिगेड को मिली 200...

Delhi Fire News: एक ही दिन में फायर ब्रिगेड को मिली 200 कॉल, भीषण गर्मी से बढ़ गईं आग लगने की घटनाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Fire News:राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी का प्रभाव अब और भी अधिक दिख रहा है। तापमान के बढ़ने के साथ ही दिल्ली में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को एक ही दिन के भीतर 200 से अधिक कॉल प्राप्त हुए, जिनमें 183 आग से संबंधित थे। यह इस साल अब तक की सबसे अधिक कॉल हैं।

डीएफएस के द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से 26 मई तक उन्हें आग से संबंधित 8,912 कॉल प्राप्त हुए। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि 29 मई की मध्यरात्रि तक 24 घंटों में हमें आग से संबंधित 183 कॉल मिले, जो कि यह इस साल में एक दिन के भीतर दर्ज किए गए सबसे अधिक कॉल थे। दिल्ली में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चले जाने से आग से संबंधित घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई है।

Delhi Fire News: कई लोगों की जान गई

इस साल के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में आग की घटनाएं ने आजतक 55 लोगों की जान ले ली हैं, जबकि 300 से अधिक लोगों को घायल कर दिया। जनवरी में 16 लोगों की मौत हुई, फरवरी में 16, मार्च में 12, अप्रैल में चार, और 26 मई तक सात लोगों की मौत हो गई थी।

जानिए कुछ बड़ी घटनाएं

26 मई को, पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बेबी केयर न्यू बोर्न अस्पताल में आग लगने से छह नवजात की मौत हो गई। 5 लोग भी घायल हो गए। इस घटना में पांच ऑक्सीजन सिलेंडर फट गए थे।

29 मई को, पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग में आग लगने से 16 कारें जलकर खाक हो गईं। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। उसी दिन, उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक में भी आग लगने से 5 दुकानें नुकसान उठाए।

इसके अलावा, 28 मई को, पश्चिम विहार इलाके में एक प्राइवेट नेत्र अस्पताल में भी आग लग गई, लेकिन किसी को घायल नहीं हुआ, क्योंकि सभी को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular