होम / Delhi Flood Alert: दिल्ली में बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, निचले इलाकों को दी गई चेतावनी

Delhi Flood Alert: दिल्ली में बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, निचले इलाकों को दी गई चेतावनी

• LAST UPDATED : August 12, 2022

Delhi Flood Alert: 

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। आज शाम 4 बजे यमुना नदी का जलस्तर खतरे का निशान 205.33 मीटर से बढ़कर 205.38 मीटर पर पहुंच गया।जिसके बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग हरकत में आ गया है। साथ ही नदी के आसपास रहने वाले लोगों को दूर रहने की चेतावनी दे दी है।बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने बताया कि पुराने रेलवे पुल पर सुबह आठ बजे जलस्तर 203.86 मीटर था, जो गुरुवार की सुबह बढ़कर 204.29 मीटर पहुंच गया।

बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है, जिसमें सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने को कहा है। नदी के पास रहने वाले लोगों को चेतावनी देने और त्वरित कार्रवाई करने के लिए जरूरी संख्या में बलों की तैनाती जैसे बिंदुओं पर कदम उठाने की सलाह दी गई है। साथ ही नीचे के इलाकों में बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 34 नावों और सचल पंपों को तैनात किया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में सरेआम चाकू घोपकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज में केद हई वारदात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox