Categories: Delhi

Delhi Flood Alert: खतरे के निशान के पार बह रही यमुना नदी, निचले इलाकों में अलर्ट जारी

Delhi Flood Alert:

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान से ऊपर 206.11 मीटर पर पहुंच चुका है। यमुना किनारे के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए निकासी अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी की ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश होने की वजह से इस साल ये अब तक का सबसे अधिक है।

निचले इलाकों से हटाए लोग

पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट अनिल बांका के अनुसार जलस्तर 206 मीटर के स्तर के ऊपर पहुंचने के बाद मंगलवार सुबह निकासी अलर्ट घोषित कर दिया गया। नदी किनारे निचले इलाकों के लोगों को वहां से हटाया जा रहा है। उन्हें ऊंचे स्थानों पर ले जाया जा रहा है। इनकी ठहरने की व्यवस्था सरकारी स्कूलों और आसपास के इलाकों में रैन बसेरों की गई है।

आसपास बसे हैं करीब 37,000 लोगों के घर

अनिल बांका ने कहा कि जल स्तर में और बढ़ने के बारे में लोगों को सावधान किया जा रहा है। दिल्ली में नदी के पास के निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा रहता है। इसके आसपास करीब 37,000 लोगों के घर हैं। दो महीने के अंदर यह दूसरी बार है जब अधिकारी निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा होने की वजह से वहां से लोगों को हटा रहे हैं। यमुना 12 अगस्त को 205.33 मीटर के खतरे के निशान के ऊपर बह रही थी। इसके बाद लगभग 7,000 लोगों को वहां से हटाया गया था।

हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने बताया कि पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह 5.45 बजे जल स्तर 206 मीटर के ऊपर चला गया। सुबह 8 बजे तक जलस्तर 206.16 मीटर हो गया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे में जल स्तर बढ़कर 206.5 मीटर पहुंच सकता है। अधिकारियों ने सूचना दी की हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से सुबह 7 बजे लगभग 96,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

ये भी पढ़ें: तालाक देने से नाराज पति ने महिला पर किया वार, बोला- किसी और से चल रहा था चक्कर

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago