Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Fog: रेल की रफ्तार में लगा ब्रेक, दिल्ली आने-जाने वाली 18...

Delhi Fog: रेल की रफ्तार में लगा ब्रेक, दिल्ली आने-जाने वाली 18 ट्रेनें लेट, देखें लिस्ट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Fog: दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। दिल्ली में बढ़ते कोहरे के कारण लोगों को बहुत सी परेशानी का सामना करना पर रहा है। वहीं रेलवे की बात करें तो ठंड ने रेल की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। घने कोहरे का असर सोमवार को भी उड़ानों पर देखा गया, हालांकि यह बुधवार की तुलना में कम था। बुधवार को आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली और आने वाली 246 उड़ानों में देरी हुई। इनमें से 216 उड़ानें घरेलू और 30 अंतरराष्ट्रीय हैं। वहीं मंगलवार को 330 उड़ानें रद्द कर दी गई। ट्रेनों की बात करें तो दिल्ली की 30 ट्रेनें आज भी देरी से चल रही है।

उड़ानों पर भी लगा कोहरे का ब्रेक 

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो 30 उड़ानों को प्रस्थान में देरी हुई और नौ उड़ानों को आगमन में देरी हुई। जोर्नो केन्याटा की उड़ान भी रद्द कर दी गई। फ्लाइट लेट होने से यात्री काफी परेशान दिखे। वहीं, घरेलू उड़ानों की बात करें तो 121 उड़ानों की रवानगी और 95 उड़ानों के आगमन में देरी हुई। कोहरे के कारण लखनऊ, हैदराबाद, पंतनगर, देहरादून और कानपुर की उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों के चेहरे पर निराशा दिखी।

 कई जगहों पर 0 विसिबिलिटी

मौसम विभाग के अनुसार, लगातार ठंडे दिन की स्थिति उत्तरी, पूर्वी और उत्तरपूर्वी भारत को प्रभावित कर रही है क्योंकि घने कोहरे के कारण दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में दृश्यता शून्य हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 5:30 बजे दृश्यता शून्य रही।

18 ट्रेनें लेट (Delhi Fog)

घने कोहरे के कारण 18 ट्रेनें 6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इन ट्रेनों में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी और अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular