Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Fog: कोहरे के कारण दिल्ली में ट्रेनों का टाइम टेबल बदला,...

Delhi Fog: कोहरे के कारण दिल्ली में ट्रेनों का टाइम टेबल बदला, केरल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Fog: सर्दी के मौसम में उत्तर भारत में कोहरे के कारण पिछले चार दिनों से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सबसे बुरा हाल दिल्ली से आने वाली ट्रेनों का है। हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर लोड कम करने के लिए ट्रेनों को री-शेड्यूल किया जा रहा है।

प्रीमियम ट्रेने भी लेट (Delhi Fog)

कोहरे के असर से प्रीमियम ट्रेनों का परिचालन भी अछूता नहीं है। गतिमान एक्सप्रेस, वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी घंटों की देरी से ग्वालियर स्टेशन पहुंचीं। विजिबिलिटी कम होने का सबसे ज्यादा असर केरल और गीता जयंती एक्सप्रेस पर पड़ा।

केरल एक्सप्रेस 13:20 घंटे लेट

दिल्ली से केरला एक्सप्रेस 13:20 घंटे की देरी से पहुंची। कुरूक्षेत्र से खजुराहो के बीच चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस भी 11:11 घंटे की देरी से ग्वालियर स्टेशन पहुंची। इस दौरान उन यात्रियों को अधिक परेशानी हुई जिनके पास ग्वालियर में रहने की जगह नहीं थी और उन्हें इन ट्रेनों से आगे की यात्रा करनी थी। ऐसे यात्री घंटों स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे।

ये ट्रेनें नई दिल्ली से लेट हुईं

  • गतिमान एक्सप्रेस-3:17 घंटे
  • वंदे भारत एक्सप्रेस-3:28 घंटे
  • मुंबई राजधानी – 2:22 घंटे
  • शताब्दी एक्सप्रेस- 4:10 घंटे
  • नांदेड़ एक्सप्रेस-9:18 घंटे
  • पातालकोट एक्सप्रेस-3:21 घंटे
  • केरल एक्सप्रेस-13:20 घंटे
  • तमिलनाडु एक्सप्रेस-3:38 घंटे
  • हमसफर एक्सप्रेस- 6:09 घंटे
  • सचखंड एक्सप्रेस-7:22 घंटे
  • मंगला एक्सप्रेस-5:03 घंटे
  • तेलंगाना एक्सप्रेस-2:06 घंटे
  • कर्नाटक एक्सप्रेस-7:49 घंटे

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular