Delhi Fog
India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Fog: दिल्ली और एनसीआर में आज कोहरे का कहर कम देखने को मिला। फिर भी रेलवे ट्रैक नजर नहीं आता। आज भी भारतीय रेलवे की दर्जनों ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। आलम यह है कि दरभंगा से नई दिल्ली आने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन आज 12 घंटे से ज्यादा की देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है। आज नई दिल्ली से हावड़ा और सियालदह जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस भी घंटों की देरी से चल रही है। हम आपको 9 जनवरी 2024 को देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने और दिल्ली से जाने वाली कुछ लेट ट्रेनों के बारे में बता रहे हैं।
नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली 12302 राजधानी एक्सप्रेस, जो कल शाम नई दिल्ली से रवाना हुई थी, आज सुबह 8 बजे तक कानपुर नहीं पहुंची है। इस ट्रेन को कल रात 9.30 बजे ही कानपुर पहुंचना था। यह ट्रेन आज सुबह 8.05 बजे इटावा से आगे कंचौसी स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह नई दिल्ली से सियालदह जाने वाली 12314 राजधानी एक्सप्रेस फिरोजाबाद तक ही पहुंची है। शाम सात बजे ही उस स्टेशन से निकलना था। हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली 12301 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस भी दो घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को आज सुबह 04.55 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होना था, लेकिन यह सुबह 07.17 बजे कानपुर से रवाना हुई।
बिहार के दरभंगा से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 02569 क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस आज सुबह 8 बजे भी कानपुर नहीं पहुंच सकी। उस समय यह लखनऊ में ही था। इसे आज सुबह 4 बजे नई दिल्ली पहुंचना था। वहीं, बनारस से नई दिल्ली आने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आज एक घंटे 39 मिनट की देरी से नई दिल्ली पहुंची। बिहार के गया से सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस आज करीब छह घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है। यह ट्रेन सुबह 8.15 बजे अलीगढ़ से पहले दाउद खां स्टेशन पार कर चुकी थी।
पुरी से नई दिल्ली आने वाली 12801 पुरूषोत्तम एक्सप्रेस आज ढाई घंटे की देरी से चल रही है। कानपुर से नई दिल्ली आने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। कटिहार से अमृतसर जाने वाली 15707 एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से चल रही है। अजमेर से कटरा जाने वाली 12413 पूजा एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से चल रही है। अमृतसर से नांदेड़ जाने वाली 12716 एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े पांच घंटे की देरी से चल रही है।
इसे भी पढ़े:
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…