Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Fog: ट्रेनों की रफ्तार पर लगा फॉग का ब्रेक, दिल्ली की 22...

Delhi Fog: ट्रेनों की रफ्तार पर लगा फॉग का ब्रेक, दिल्ली की 22 ट्रेनें आज भी लेट, यहां देखें लिस्ट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Fog: उत्तर भारत में इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। इस घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ रहा है। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और विमान सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं.ल्। आज यानी शुक्रवार को दिल्ली की ओर आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने देरी से चलने वाली ट्रेनों की सूची जारी करते हुए यह जानकारी दी है। रेलवे का कहना है कि अत्यधिक कोहरे के कारण 5 जनवरी को 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

कई ट्रेनें 6 घंटे तक लेट (Delhi Fog)

वहीं, ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज कई ट्रेनें 6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इनमें सिवनी-फ़िरोज़पुर (14623) भी शामिल है। ये ट्रेन आज 6 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा जम्मू तवी-अजमेर एक्सप्रेस भी आज 5 घंटे की देरी से चल रही है। रेलवे की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, आज कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 4:30 घंटे की देरी से चल रही है। अजमेर-कटरा भी आज 4:30 घंटे लेट है। सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस भी आज 4:30 घंटे की देरी से चल रही है।

ये राजधानी ट्रेनें भी हैं लेट

इसके अलावा कई ट्रेनें ऐसी भी हैं जो 3 से 4 घंटे या उससे भी ज्यादा की देरी से चल रही हैं। वहीं, ट्रेनों के देरी से चलने से यात्री काफी परेशान हैं। देरी से चलने वाली ट्रेनों में मुंबई-निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी ट्रेन, बेंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, पुरी नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, आनंद विहार, चेन्नई-नई दिल्ली, भोपाल-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं।

इन शहरों की उड़ानें प्रभावित

खराब मौसम का हवाला देकर इंडिगो ने भी कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी। जयपुर, पटना, अमृतसर की फ्लाइट को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular