Delhi

Delhi Fog: दिल्ली में कोहर का कहर, 246 उड़ान समेत 100 से अधिक ट्रेनें लेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Fog: दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। दिल्ली में बढ़ते कोहरे के कारण लोगों को बहुत सी परेशानी का सामना करना पर रहा है। वहीं रेलवे की बात करें तो ठंड ने रेल की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। घने कोहरे का असर शनिवार को भी उड़ानों पर देखा गया, हालांकि यह शुक्रवार की तुलना में कम था. शनिवार को आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली और आने वाली 246 उड़ानों में देरी हुई। इनमें से 216 उड़ानें घरेलू और 30 अंतरराष्ट्रीय हैं। वहीं शुक्रवार को 330 उड़ानें रद्द कर दी गई।

उड़ानों पर भी लगा कोहरे का ब्रेक (Delhi Fog)

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो 21 उड़ानों को प्रस्थान में देरी हुई और नौ उड़ानों को आगमन में देरी हुई। जोर्नो केन्याटा की उड़ान भी रद्द कर दी गई। फ्लाइट लेट होने से यात्री काफी परेशान दिखे. वहीं, घरेलू उड़ानों की बात करें तो 121 उड़ानों की रवानगी और 95 उड़ानों के आगमन में देरी हुई। कोहरे के कारण लखनऊ, हैदराबाद, पंतनगर, देहरादून और कानपुर की उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों के चेहरे पर निराशा दिखी.

मुख्य ट्रेनें देरी से रवाना हो रही हैं

  • नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (11 घंटे)
  • आनंद विहार-जयनगर गरीब रथ (9 घंटे)
  • नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (9 घंटे)
  • आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस (8 घंटे)
  • हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (7 घंटे)
  • नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस (7 घंटे)
  • नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (7 घंटे)
  • नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (6 घंटे)
  • नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस (7 घंटे)
  • नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस (7 घंटे)
  • नई दिल्ली-हावड़ा कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस (7 घंटे)
  • नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस (4 घंटे)
  • नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (3 घंटे)
  • आनंद विहार-गया गरीब रथ (4 घंटे)
  • आनंद विहार-मऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (7 घंटे)
  • आनंद विहार-हटिया झारखंड एक्सप्रेस (3 घंटे)

दिल्ली पहुंची ये ट्रेनें लेट

  • कुरूक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस (शुक्रवार शाम को आगमन) (18.30 बजे)
  • बठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस (12.30 बजे)
  • बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत (शुक्रवार रात आगमन) (12 घंटे)
  • राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12.30 बजे)
  • भुवनेश्वर राजधानी (11 घंटे)
  • डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी (सुबह 10.30 बजे)
  • सियालदह-नई दिल्ली राजधानी (10 घंटे)
  • हावड़ा-नई दिल्ली कोलकाता राजधानी (10 घंटे)

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago