Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi Fog: जिंदगियों पर भारी पड़ा कोहरे का कहर, ट्रेन की चपेट...

Delhi Fog: जिंदगियों पर भारी पड़ा कोहरे का कहर, ट्रेन की चपेट में आने से 2 की मौत

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Fog: राजधानी में कोहरे का कहर अब जिंदगियों पर भारी पड़ने लगा है। बुधवार सुबह शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से पिता अशोक और बेटे समीर (11) की मौत हो गई। कोहरे के कारण उन दोनों को ट्रेन दिखाई नहीं दी। हॉर्न बजाने के बाद भी दोनों गलत रास्ते पर चले गये। अशोक अपने बेटे समीर को स्कूल छोड़ने जा रहा था।

पुलिस जुटी मामले की जांच में 

पुलिस ट्रेन ड्राइवर का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक,अशोक परिवार शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन के पास रहता है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। समीर सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। सुबह ट्रैक पार करते समय सरबत दा भला एक्सप्रेस आ रही थी।

ऐसे हुआ हादसा (Delhi Fog)

घने कोहरे के कारण लोको पायलट लगातार हॉर्न बजा रहा था। विजिबिलिटी कम होने के कारण अशोक को ट्रेन नजर नहीं आई। हार्न सुनकर वह उसी ट्रैक पर आ गया जिस पर ट्रेन आ रही थी। ऐसे में दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये। हादसे में अशोक के दो टुकड़े हो गए,जबकि समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और समीर को अपने साथ नांगलोई रेलवे स्टेशन ले गया। यहां पहले से तैनात एंबुलेंस ने समीर को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।

कोहरे का कहर से लोग परेशान 

सुबह के समय टहलने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि आसपास की चीजें भी नजर नहीं आ रही थीं। बुधवार को घना कोहरा था और कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular