Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Fog: कोहरे के चलते धीमी हुई रेल की रफ्तार, राजधानी समेत...

Delhi Fog: कोहरे के चलते धीमी हुई रेल की रफ्तार, राजधानी समेत 22 ट्रेनें लेट, देखें लिस्ट 

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Fog: उत्तर प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से देश की राजधानी दिल्ली में 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जिससे आम यात्री परेशान नजर आ रहे हैं। हालांकि घने कोहरे के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दिल्ली में कुछ उड़ानें देरी से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड और घना कोहरा पड़ रहा है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।

22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं (Delhi Fog)

उत्तर भारत में ठंड कहर बरपा रही है। साथ ही घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। इस बीच रेलवे का कहना है कि देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण आज दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें लेट हैं।

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही हैं। सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस पूरे सप्ताह दिल्ली में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि 9 जनवरी को बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। बता दे कि दिल्ली में आज भी धूप निकलने की संभावना कम है। घने कोहरे के कारण दिल्ली की ज्यादातर ट्रेनें लेट से चल रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular