Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Fog: कोहरे से हालात खराब, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट,...

Delhi Fog: कोहरे से हालात खराब, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट, यहां देखें लिस्ट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Fog: दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। दिल्ली में बढ़ते कोहरे के कारण लोगों को बहुत सी परेशानी का सामना करना पर रहा है। वहीं रेलवे की बात करें तो ठंड ने रेल की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। आज दिल्ली की 23 ट्रेनें देरी से चलगी। ठंड के कारण कई विमान भी देरी से चल रही है। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

दिल्ली मे कई जगहों पर 0 विसिबिलिटी

मौसम विभाग के अनुसार, लगातार ठंडे दिन की स्थिति उत्तरी, पूर्वी और उत्तरपूर्वी भारत को प्रभावित कर रही है क्योंकि घने कोहरे के कारण दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में दृश्यता शून्य हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 4:30 बजे दृश्यता शून्य रही।

23 ट्रेनें 6 घंटे तक लेट (Delhi Fog)

घने कोहरे के कारण 23 ट्रेनें 6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इन ट्रेनों में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी और अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

पालम एयरपोर्ट पर 0 विसिबिलिटी

आईएमडी ने कहा, दिल्ली (पालम) हवाईअड्डे पर आज सुबह 7.30 बजे बहुत घने कोहरे की स्थिति में 0 मीटर दृश्यता दर्ज कर रहा है, अगले 2 घंटों के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है। सफदरजंग पर सुबह 7:30 बजे घने कोहरे की स्थिति में 200 मीटर दृश्यता की सूचना दी और अगले 2 घंटों के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular