Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiDelhi Fog: रेल की रफ्तार में लगा ब्रेक, दिल्ली आने-जाने वाली कई...

Delhi Fog: रेल की रफ्तार में लगा ब्रेक, दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनें लेट, उड़ानों पर भी दिखा असर

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Fog: घने कोहरे के कारण सड़क यातायात के साथ-साथ रेल यातायात भी काफी प्रभावित हुआ है, जिसके कारण उत्तर रेलवे की करीब 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इन ट्रेनों के देर से चलने के कारण इनमें सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो घर से निकलने से पहले लेट होने वाली ट्रेनों की लिस्ट देख लें।

देरी से चलने वाली ट्रेनों की सूची (Delhi Fog)

दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। घने कोहरे के कारण 22 ट्रेनें 6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इन ट्रेनों में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी और अन्य ट्रेनें शामिल हैं। यहां चेक कर लें लिस्ट

उड़ानों पर भी लगा कोहरे का ब्रेक 

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो 30 उड़ानों को प्रस्थान में देरी हुई और नौ उड़ानों को आगमन में देरी हुई। जोर्नो केन्याटा की उड़ान भी रद्द कर दी गई। फ्लाइट लेट होने से यात्री काफी परेशान दिखे। वहीं, घरेलू उड़ानों की बात करें तो 121 उड़ानों की रवानगी और 95 उड़ानों के आगमन में देरी हुई। कोहरे के कारण लखनऊ, हैदराबाद, पंतनगर, देहरादून और कानपुर की उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों के चेहरे पर निराशा दिखी।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular