Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi Fraud: दिल्ली में महीला को कीमती तोहफे झांसा देकर की साढ़े...

Delhi Fraud:

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से आए दिन धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहते हैं। वहीं बृहस्पतिवार को दिल्ली में धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली में एक महीला को कीमती तोहफे का झांसा देकर आरोपी ने उससे छह करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या था पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक सितंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साल 2016 में उसने फेसबुक पर किसी एरिक एलियट नामक व्यक्ति से दोस्ती की थी। एलियट ने महिला को बताया कि वह भारत में होटल का व्यवसाय करना चाहता है और फायदा होने पर उसका आधा हिस्सा उसे दे देगा। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद एलियट ने महिला को कीमती उपहार भेजने और उसके लिए सीमा शुल्क और अनापत्ति प्रमाण पत्र के बहाने उससे पैसे लेने शुरू कर दिए। ऐसा करते-करते महिला को कोई पार्सल नहीं मिला और साल 2016 से 2022 के बीच शिकायतकर्ता से कुल साढ़े छह करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई।

चार आरोपी गिरफ्तार

आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान पैट्रिक अमाडी (41), मेया इमचेन (32), हेमातोली सुमी (29) और बबन राय (29) के रूप में हुई हैं। ठगी का ये मामला दिल्ली के दक्षिणी इलाके से संचालित हो रहे थे।

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular