Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi : गणेश उत्सव में दिखा अध्यात्म और विज्ञान का अनोखा संगम,...

India News (इंडिया न्यूज़) Delhi (नवीन निशांत) : देश में गणेश उत्सव पूरे धूम -धाम से मनाया जा रहा है। पूजा पंडालों में भक्तों का ध्यान आकर्षित करने के लिए समितियों ने अलग -अलग प्रयोग किया है। वहीं, दिल्ली के लक्ष्मी नगर के बैंक एनक्लेव पार्क में श्री गणेश सेवा मंडल की तरफ से लगाए गए गणेश पूजा पंडाल में अध्यात्म और विज्ञान का अनोखा संगम देखने को मिला है। जहां एक तरफ भगवान गणेश की मूर्ति दिखाई दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ चंद्रयान 3 और G 20 की सफलता की झलकियां भी प्रदर्शित की गईं हैं।

पूजा पंडाल में अध्यात्म और विज्ञान का अनोखा संगम

बता दें, दिल्ली के लक्ष्मी नगर के बैंक एनक्लेव पार्क में गणपति की मूर्ति के ठीक पास इसरो के रॉकेट, रोवर, लैंडर और एस्ट्रोनॉट की रेप्लिका दिखाई दे रही हैं। जो अध्यात्म और विज्ञान को साथ साथ चलने का संदेश देती नजर आ रही है। चंद्रयान -3 से जुडी यादों के अलावा हाल ही में G 20 की अपार सफलता की झलकियां भी दिखाई दे रही हैं। जो समिति द्वारा भक्ति और देशभक्ति से जोड़ने का प्रयास है।

इस अनोखी पहल पर संयोजक ने कही यह बात

सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, गणेश जी की मूर्ति के पास G 20 का एक बड़ा लोगो भी दिखाई दे रहा है। श्री गणेश सेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र लड्डा ने बताया कि चंद्रयान 3 की सफलता से भारत विश्वगुरू बना है। साथ ही G 20 की सफलता हमने देखी. गणेश जी विघ्नहर्ता हैं और विश्व में शांति बनाए। संयोजक सचिन गुप्ता ने बताया कि गगनयान भारत का पहला मानव मिशन होगा. भगवान गणेश की कृपा से वो भी सफल हो यही कामना है।

also read ; AUS के खिलाफ केएल राहुल करेंगे कप्तानी, शुरुआती दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular