होम / Delhi Girl Suicide: छेड़खानी से परेशान थी राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी, फंदे पर लटककर की आत्महत्या

Delhi Girl Suicide: छेड़खानी से परेशान थी राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी, फंदे पर लटककर की आत्महत्या

• LAST UPDATED : August 13, 2022

Delhi Girl Suicide:

दिल्‍ली के शाहबाद डेरी इलाके में छेड़छाड़ से परेशान नेशनल लेवल की एक जूडो खिलाड़ी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मोनिका के परिजनों के मुताबिक उनके घर के पास रहने वाला एक लड़का बीते कुछ दिनों से मोनिका के साथ छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

फंदे पर लटकी मिली मोनिका

इसके साथ ही पुलिस ने मोनिका के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। वहीं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मोनिका की मां अंजू ने पुलिस को बताया कि वे घर से कुछ दूरी पर एक दुकान चलाती है। रात को करीब सवा दस बजे दुकान से जब वह घर आईं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। घर के अंदर मोनिका फंदे पर लटकी मिली। बेटी को फांसी पर लटकता देख पिता वहीं पर बेहोश हो गए।

मृतका ने सुसाइड नोट में बताया आत्‍महत्‍या का कारण

मृतका की मां अंजू के मुताबिक कुछ दिनों पहले वह लड़का घर तक आ गया था, जिससे मोनिका काफी डर गई थी। पिता रामचंद्र ने बताया कि मोनिका के बिस्तर से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि काफी समय से शाहबाद डेरी का एक लड़का उसे परेशान करता था। इस वजह से वह आत्महत्या कर रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर जीते छह स्वर्ण पदक

पिता रामचंद्र ने कहा कि मोनिका ने उन्हें इस संबंध में बताया था, लेकिन उसने इस बात को इसलिए नजर अंदाज कर दिया था कि बच्‍चे हैं समझ जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह उसी समय इसकी शिकायत पुलिस में करते तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। वहीं परिजनों ने बताया कि मोनिका कई राज्यों में राष्ट्रीय स्तर पर छह स्वर्ण पदक समेत कई पदक जीत चुकी थी। पुलिस ने मामले में सुसाइड नोट बरामद कर आगे की जांच शुरु कर दी है, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्‍द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का आपदा से निपटने के लिए बड़ा कदम, खर्च करेगी इतने करोड़

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox