होम / Delhi Gokulpuri Fire : अगलगी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु, 60 परिवार हुए बेघर

Delhi Gokulpuri Fire : अगलगी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु, 60 परिवार हुए बेघर

• LAST UPDATED : March 12, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Delhi Gokulpuri Fire : दिल्ली के गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात लगी आग में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के साथ ही दो अन्य लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 60 झोपड़ियां भी जलकर राख हो गई हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया है। (Delhi Gokulpuri Fire)

Delhi Gokulpuri Fire

घटना की जांच के लिए गोकलपुरी क्षेत्र में फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनमें बबलू, बेटा शहंशाह, बहन रेशमा, भाई रंजीत और भाभी प्रियंका हैं। मरने वाले सभी लोग मूल रूप से उन्नाव जिला के शफीपुर तहसील क्षेत्र के निवासी थे। वे यहां रहकर अपना जीवन-यापन कर रहे थे।

पुलिस आयुक्त ने मौके पर आग बुझाने के लिए तत्काल टीम भेजी Delhi Gokulpuri Fire 

Delhi Gokulpuri Fire

इस मामले में उत्तर पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में रात लगभग एक बजे आग लगने की सूचना मिली। तत्काल टीम को मौके पर बचाव उपकरणों के साथ भेजा गया।

सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘सुबह सुबह ये दु:खद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।’

दिल्ली फायर सर्विस ने मौके पर तत्काल 13 गाड़ियां भेजी

Delhi Gokulpuri Fire

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे गोकलपुरी क्षेत्र में झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर 13 गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि हमने मौके से बुरी तरह जले हुए सात शव बरामद किए, जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रतीत होता है कि घटना के समय ये लोग सो रहे थे और आग के तेजी से फैलने के कारण ये लोग भाग नहीं सके। 60 झोपड़ियां पूरी तरह जल चुकी हैं। हम आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं। हमें जल्द ही इसकी सूचना मिल जाएगी। (Delhi Gokulpuri Fire)

Also Read : Fugitive Arrested For Supplying Ganja by Writing to The Government of India भारत सरकार लिखकर गांजे की सप्लाई करने वाला भगौड़ा गिरफ्तारhttps://indianewsdelhi.com/delhi/fugitive-arrested-for-supplying-ganja-by-writing-to-the-government-of-india/

READ MORE :Once Again a Smile Came on The Faces of The Traders on Holi होली पर एक बार फिर व्यापारियों के चेहरों पर आई मुस्कान

Connect With Us : Twitter | Facebook 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox