Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Govardhan Puja: अक्षरधाम मंदिर में इस तरह मनाया गया गोवर्धनपूजा और...
Delhi Govardhan Puja:

Delhi Govardhan Puja: देश की राजधानी में स्थापित अक्षरधाम मंदिर में पिछले पांच दिनों से त्योहारों की शृंखला मनाई जा रही है। जैसे; धन-त्रयोदशी, हनुमान चतुर्दशी, दीपावली और आज श्री गोवर्धनजी पूजा तथा अन्नकूट उत्सव को बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस शृंखला में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने गोवर्धनजी के दर्शन कर अन्‍नकूट ग्रहण किया।

रीति रिवाज के साथ की गई पूजा 

आपको बता दें कि मंदिर के संतों ने गोवर्धन जी को फूलों के तोरण से सजाया और उसके बाद वैदिक महापूजाविधि से गोवर्धन जी का पूजा कि। मंडप में ही गोमाता की अर्चना कर उनकी मंत्रों से स्तुति की गई। मंदिर के संत ज्ञनानंद जी ने बताया कि भारत की प्राचीन सनातन परंपरा में गोवर्धन पूजा का बड़ा महत्‍व है।

2000 व्‍यजंनों का लगाया गया भोग 

संत ने आगे बताया कि यह समय फसल कटाई का है। भक्तों की ये भावना होती है कि वह पहली फसल के व्यंजन बनाकर भगवान को अर्पण करें और सैंकड़ों व्यंजन बनाकर भगवान के समक्ष थाल में सजाए। अंत में भक्तजन उसी भोग में से प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होनें बताया कि इस बार भगवान को करीब 2000 व्‍यजंनों को भोग लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: सिंगापुर से चेकअप के बाद वतन लौटे लालू प्रसाद यादव, यहां मनाई दिवाली

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular