Delhi

Delhi Government: दिल्ली सरकार ने 16-17 अगस्त को बुलाया विधानसभा सेशन, केजरीवाल ने लगाया लोकतंत्र पर ‘काला दिन’ का आरोप

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Government: दिल्ली विधानसभा का सत्र 16-17 अगस्त को बुलाया गया है। यह सत्र इस समय में बुलाया गया है जब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार विधेयक, 2023 को संसद द्वारा हाल में पारित किया गया है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार को नौकरशाही पर नियंत्रण मिल जाएगा। बता दे कि दिल्ली सरकार विधेयक, 2023 पर गरमागरम चर्चा देखने को मिलेगी।

विधानसभा सचिव द्वारा जारी समन में कहा गया, ‘‘मुझे आपको यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधानसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम-17 (2) के तहत, माननीय अध्यक्ष ने दिल्ली एनसीटी की सातवीं विधानसभा के चौथे सत्र को फिर से आहूत करने का निर्देश दिया है।”

इसमें कहा गया है कि चौथे सत्र का तीसरा हिस्सा बुधवार, 16 अगस्त को शुरू किया जाएगा। एक अन्य दस्तावेज़ में कहा गया है, ‘‘बैठक अस्थायी रूप से 16 और 17 अगस्त 2023 के लिए तय की गई है. कामकाज की जरूरत के अधीन, सदन की बैठक को बढ़ाया जा सकता है।”

केजरीवाल ने लगाया लोकतंत्र पर ‘काला दिन’ का आरोप

सोमवार को राज्यसभा में विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा देश की एकमात्र विधानसभा है जिसका सत्रावसान नहीं होता है और 2020 से 2023 तक यह केवल बजट सत्र के लिए आहूत किया गया है। सत्र के दौरान दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच दिल्ली विधेयक, 2023 पर गरमागरम चर्चा देखने को मिल सकती है। केजरीवाल ने कहा कि यह भारत के लोकतंत्र के लिए ‘काला दिन’ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर पिछले दरवाजे से सत्ता ‘हथियाने’ की कोशिश करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़े:Delhi Political News: फर्जी साइन पर बुरे फंसे राघव चड्ढा, संसद ने की कार्रवाई की मांग

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago