Categories: Delhi

दिल्ली सरकार राजधानी में विश्व स्तर के चार सिटी फाॅरेस्ट करेगी विकसित

आज समाज नेटवर्क, नई दिल्ली। Delhi Government will develop four world Class City Forests दिल्ली सरकार राजधानी के अलग-अलग भागों में विश्व स्तर के 4 सिटी फॉरेस्ट विकसित करेगी। ये सिटी फॉरेस्ट प्रकृति के पास,परिवार के साथ की थीम पर विकसित किए जाएंगे। मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर ) में काफी इजाफा देखा गया है।

2021 में 23.06 फीसद वन क्षेत्र

राजधानी में जहां साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसद था वह सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसद हो गया है। साथ ही शहरों के प्रति व्यक्ति फॉरेस्ट कवर के मामले में दिल्ली पूरे देश में नंबर वन हो गया है। उन्होंने बताया कि समर एक्शन प्लान के सभी 14 बिंदुओं में से एक दिल्ली के सिटी फॉरेस्ट को विकसित करना हैं।  मंत्री ने बताया कि दिल्ली के चारों कोनों में मौजूद मुख्य 4 सिटी फारेस्ट को पहले प्रारंभिक फेज में विकसित करने का लक्ष्य तय किया गया हैं। इनमे दक्षिण पश्चिम दिल्ली का मित्राऊ सिटी फॉरेस्ट, उत्तरी दिल्ली का अलीपुर सिटी फॉरेस्ट, पूर्वी दिल्ली का गढ़ी मांडू सिटी फॉरेस्ट और दक्षिण दिल्ली का जौनापुर सिटी फॉरेस्ट शामिल है। यह चारों सिटी फॉरेस्ट दिल्ली के लगभग 286 एकड़ में फैले हुए हैं। इस परियोजना के तहत मित्राऊ सिटी फॉरेस्ट के पॉकेट ए और बी का 98 एकड़, अलीपुर सिटी फॉरेस्ट का 48 एकड़, गढ़ी मांडु सिटी फॉरेस्ट का 42 एकड़ और जौनापुर सिटी फॉरेस्ट का 98 एकड़ में विकसित किया जाएगा।

सिटी फॉरेस्ट का पर्यावरण के अनुकूल होगा विकास

सिटी फॉरेस्ट की विशेषताओं के बारे में बताते हुए गोपाल राय ने बताया कि इन सिटी फॉरेस्ट का पर्यावरण के अनुकूल विकास किया जाएगा। इसके तहत उनकी भौतिक संरचना के साथ कोई छेड़छाड़  नहीं की जाएगी। इन सिटी फॉरेस्ट में आम आदमी के लिए मुरम पाथ, पेय जल, सार्वजनिक सुविधाएं, मेडिटेशन हट, एम्पीथीयेटर जैसी सुविधाएं तो मौजूद होंगी ही, साथ ही रिसर्च करने के लिए और उनके रिसर्च के आधार पर सिटी फॉरेस्ट को और बेहतर बनाने के लिए इन सिटी फोरेस्ट को ओपन म्यूजियम या लिविंग लैब के रूप में विकसित किया जाएगा।

छोटी-छोटी नर्सरी के पौधे मुफ्त वितरित किये जाएंगे

सिटी फॉरेस्ट में छोटी-छोटी नर्सरी के द्वारा सभी लोगों को मुफ्त में पौधे भी वितरित किये जाएंगे। आउट डोर एक्टिविटी जैसे बर्ड वाचिंग, जंगल वॉक एक्टिविटी इत्यादि भी शामिल हैं। साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बताया कि सिटी फॉरेस्ट में एक्टिविटी करने वाले तथा कराने वालों को एक कॉमन प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए ऑन लाइन पोर्टल का विकास भी किया जाएगा।

वल्र्ड क्लास कराएगी डिजाइन इडिया कंपटीशन Delhi Government will develop four world Class City Forests

राय ने बताया कि सरकार सिटी फॉरेस्ट को वल्र्ड क्लास बनाने के लिए सबसे पहले एक डिजाइनध्आइडिया कंपटीशन कराएगी। इसके लिए विभाग द्वारा एक स्टेयरिंग कमेटी का गठन किया जा रहा है। जिसके मार्गदर्शन में यह कार्य होगा। उन्होंने बताया कि सिटी फॉरेस्ट को विकसित करने के मुख्य उद्देश्य के बारें में कहा कि हमारी सरकार दिल्ली के लोगों को ऐसी जगह देना चाहती हैं जहां लोग प्रकृति का आनंद ले सकें और साथ-ही आने वाली पीढ़ी को भी  प्रकृति के बारे में जागरुक कर सके। केजरीवाल सरकार दिल्ली के सिटी फॉरेस्ट को और बेहतर बनाने व इकोलॉजिकल सुरक्षा के आधार पर इनका विकास करने के लिए तत्पर हैं।
Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago