होम / राजधानी में 5 रिटेल बाजार बनाने को आज होगी दिल्ली सरकार की बैठक, 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च

राजधानी में 5 रिटेल बाजार बनाने को आज होगी दिल्ली सरकार की बैठक, 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च

• LAST UPDATED : May 16, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने दिल्ली के 5 रिटेल बाजारों के चयन के लिए एक कमेटी का गठन किया है। 5 बाजारों में 100 करोड़ रुपए खर्च करके उनका कायाकल्प किया जाएगा। दिल्ली के 20 लाख व्यापारियों और बिजनेस कम्युनिटी की ओर से सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल को यह जिम्मेदारी दी गई है। 17 मई यानी मंगलवार को कमेटी की पहली मीटिंग होगी।

लोगों को बड़े स्तर पर मिल सकेगा रोजगार

राजधानी दिल्ली में अब फूड हब और फूड डिलीवरी के माध्यम से आने वाले समय में लोगों को बाजार घूमने जाने पर भी घर का खाना मिल सकेगा, वहीं लोगों को बड़े स्तर पर इससे रोजगार भी मिल सकेगा। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार इस क्लाउड किचन और फूड डिलीवरी योजना पर काम कर रही है।

इसे जल्द से जल्द जमीन पर उतारने की कोशिश की जा रही है। इस योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया गिया है। यह सब दिल्ली क्लाउड किचन नीति के माध्यम से हो सकेगा। क्लाउड किचन को बढ़ावा देने का प्रस्ताव दिल्ली सरकार के रोजगार बजट 2022-23 का हिस्सा था। जिसमें दिल्ली में पांच वर्षों में 20 लाख नौकरियां पैदा करने की योजना थी।

अरविंद केजरीवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ की बैठक

उधर, आज यानी सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई को लेकर विधायकों के साथ बैठक की, इसके बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में नगर निगमों की ओर से कई जगह बुलडोजर चलाए जा रहे हैं, हम भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, मगर जिस तरह से भाजपा कार्रवाई कर रही है, वह बिल्कुल गलत है। क्योंकि दिल्ली 80 प्रतिशत अनियमित तरीके से बसी है, तो क्या 80 प्रतिशत दिल्ली को तोड़ दिया जाएगा। लोगों को मौका तक नहीं दिया जा रहा है, 40 साल से रह रहे लोग अपने मकान के कागज दिखा रहे हैं, उन्हें भी नहीं सुना जा रहा है। यह बिल्कुल गलत हो रहा है।

ये भी पढ़े : दिल्ली मुंडका अग्निकांड, बिल्डिंग मालिक दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox