Delhi

Delhi Heat Wave: दिन के साथ रात में भी लू से हालत खराब, जानिए राहत को लेकर क्या कह रहा IMD

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Heat Wave: दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अब तो रात में भी ऐसा महसूस होता है जैसे दिन की गर्मी हो। पूरे 24 घंटे गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकल आती है, और दस बजे के बाद तो धूप इतनी तीखी हो जाती है कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। दोपहर में लू के थपेड़े हालात को और भी खराब कर देते हैं।

शाम के सात बजे तक भी हवा में गर्मी बनी रहती है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी जल्द ही राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। इस भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।

Delhi Heat Wave: जानिए कितना रहा तापमान

रविवार को दिल्ली में तापमान का स्तर बेहद ऊँचा रहा। रेड अलर्ट के बीच अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये दोनों ही तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा हैं। दिल्ली की हवा कितनी सूखी और गर्म है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रविवार को नमी का स्तर 45 से 34 प्रतिशत के बीच रहा। पीतमपुरा दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गर्म हवा से लोग परेशान

दिल्ली में भीषण गर्मी से पहले ही परेशान लोगों की मुश्किलें तेज हवा ने और बढ़ा दी हैं। रविवार को 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं। दिन के समय चलने वाली इन तेज गर्म हवाओं ने दोपहिया वाहन चालकों, खुले में काम करने वालों और खुली सड़क के आसपास रहने वालों की परेशानी को और बढ़ा दिया।

Delhi Heat Wave: आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के अधिकांश इलाकों में लू का असर बना रहेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा की गति भी 35 से 45 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़े: Swati Maliwal Case: 22 जून तक बढ़ी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत

Kirti Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago