Friday, July 5, 2024
HomeDelhiदिल्ली: राजधानी समेत दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

इंडिया न्यूज, Heavy rain in Delhi-NCR:  राजधानी समेत दिल्ली एनसीआर में शनिवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद से मौसम का मिजाज बदला और देर शाम झमाझम बारिश शुरू हो गई।

5 मई तक तापमान समान्य रहने की संभावना 

इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, दक्षिण भारत, पूर्व-भारत और उत्तर-पूर्व भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई। पांच मई तक बारिश व तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में तो बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कल देर रात भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई।

रिकार्डतोड़ गर्मी के बाद बारिश ने दिलाई राहत

बता दें कि बीते सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर(Heavy rain in Delhi-NCR) में लगातार तापमान की तेजी से लोग परेशान थे। गर्मी काफी ज्यादा थी। देश के कई हिस्सों में अप्रैल माह में उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में अचनाक से तापमान गिरना लोगों को राहत पहुंचा रही है। आईएमडी की वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार रात हुई बारिश से दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब नौ डिग्री कम 30 व न्यूनतम तापमान सामान्य से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक मई से तीन मई तक तेज बारिश व बर्फबारी की संभावना है। जबकि उतर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में भी ओलावृष्टि का अलर्ट है।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular