Categories: Delhi

भाजपा नेता मेनका गांधी को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस, डाक्टरों को धमकाने का आरोप

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली Delhi High Court : दिल्ली हाई कोर्ट मंगलवार को भारतीय पशु चिकित्सा संघ (आईवीए) द्वारा दायर मानहानि मामले में भाजपा नेता मेनका गांधी को नोटिस जारी किया है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने डाक्टरों को धमकाया और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। संघ ने अपने सिविल सूट में कहा है कि नेता मेनका गांधी ने डाक्टरों को फोन किया और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। नोटिस दिल्ली हाई कोर्ट के जज अमित बंसल ने जारी किया है।

फोन पर अभद्रता किए जाने का कथित आडियो वायरल

यहां पर बता दें कि कुछ महीने पहले वेटनेरी डाक्टर से फोन पर अभद्रता किए जाने का कथित आडियो वायरल होने के बाद यूपी की सुल्तानपुर से भारतीय जनता पार्टी सांसद मेनका गांधी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही थी। पशु चिकित्सकों के बीच मेनका गांधी से खासा नाराजगी और वेटनरी डॉक्टरों के संगठन ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिट्ठी लिखकर मदद तक मांगी थी। इसमें गांधी पर पशु चिकित्सकों को धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही ट्विटर पर भी मेनका गांधी माफी मांगे हैशटैग ट्रेंड कर रहा था।

पशु चिकित्सक पर भड़क रही थीं मेनका गांधी

दरअसल, इस आडियो में मेनका गांधी कुत्ते का इलाज करने वाले एक पशु चिकित्सक पर भड़क रही थीं। इतना ही नहीं वह कई अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल कर रही थीं। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, मेनका गांधी यूपी के सीतापुर के एक वेटनरी डाक्टर से बात कर रही हैं, जिसके पास 6 महीने का अनुभव है। इस आडियो में वह डाक्टर को लाइसेंस वापस लेने तक की धमकी दे रही हैं। इसके अलावा वह डाक्टर से यह भी पूछ रही हैं कि उनके घर में कोई पढ़ा-लिखा भी है या नहीं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में आये 899 नए केस

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago