Categories: Delhi

दिल्ली लगातार Heat Wave की झुलस में, मई के शुरुआत में बारिश की संभावना

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

उत्तरी भारत में इस गर्मी के मौसम ने लोगों को पसीना-पसीना कर रखा है। राजधानी दिल्ली में भी इन दिनों लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। उच्चतम तापमान पारा 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन दिल्ली वासियों के लिए और भीषण गर्मी वाले साबित हो सकते हैं

चार दिनों तक भीषण गर्मी

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज का सबसे न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक होने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इधर मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगले चार दिनों तक दिल्ली वासियों को भीषण गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सभी लोगों को इस हीट वेव से बचने के लिए मौसम विभाग की तरफ से एहतियात बरतने की भी सलाह दी गई है।

मई के शुरूआत में हो सकती है बारिश

अगले महीने भी दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद तो नहीं दिख रही है। लेकिन शुरूआती हफ्ते में उच्चतम तापमान 43-44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, दिल्ली निवासियों के लिए एक राहत वाली खबर यह है कि तकरीबन 65 दिनों के अंतराल में राजधानी में ठीक-ठाक बारिश की संभावनाएं हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 02 से 05 मई के बीच अच्छी मात्रा में बारिश होने की सभांवना बन रही हैं।

IMD ने जारी कर दिया येलो अलर्ट

दिल्ली में बीते कई दिनों से गर्मी अपना कहर बरसा रही है। कल का अधिकतम तापमान सिरी फोर्ट कॉम्प्लेक्स में 44.2 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया। दिल्ली में भंयकर लू के चलते येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 29 अप्रैल को उत्तर भारत में आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़े : दिल्ली में विद्युत आपूर्ति संकट, आवश्यक संस्थानों में 24 घंटे की बिजली आपूर्ति को लेकर चिंता

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

Amit Gupta

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago