Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Jaipur E Highway: पेट्रोल डीजल की चिंता हुई खत्म, ई-हाईवे पर...

Delhi Jaipur E Highway:

Delhi Jaipur E Highway: कई राज्यों को जोड़ने के लिए दिल्ली में एक्सप्रेस-वे बनाने का काम बहुत तेज़ी से चल रहा है। आपको बता दे अभी कुछ समय पहले ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के का प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन भी कर चुके हैं। जानकारी के लिए बता दे इसके बाद अब दिल्ली से राजस्थान को जोड़ने के लिए दिल्ली जयपुर हाईवे अलग अंदाज में बनाने की तैयारी की जा रही है। जिसमे बता दे इलेक्ट्रिक हाईवे के तौर पर काम किया जा रहा है। बता दे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी खुद इस योजना पर अमल का एलान कर चुके हैं।

आपको बता दे इस बात की जानकारी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देते हुए बताया है कि दिल्ली से जयपुर के बीच में ई-हाईवे को बनाने का काम किया जाएगा। जिसमे बसों को इलेक्ट्रिक केबल के जरिए चलाया जाएगा। इसके अलावा ये भी बता दे की अब ट्रकों बसों की रफ्तार बिजली के केबल पर निर्भर होंगी। ई-हाईवे सभी प्रकार की आधुनिक व्यवस्थाओं से संपन्न होगा, जो लोगों के सफर को बेहद आसान और सुविधाजनक बनाएगा।

पेट्रोल डीजल के दामों से मिलेगी राहत

आपको बता दे इस ई-हाईवे विकसित होने के बाद लोगों को पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से भी राहत मिलेगी। इलेक्ट्रिक केबल के जरिए चलने वाले वाहनों का किराया भी काफी कम होगा। इसके साथ ही जयपुर के अलावा अन्य राज्यों के लिए भी ई-हाईवे को विकसित करने के तरफ सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।

 

ये भी पढ़े: फ्रेंड्स कॉलोनी के पास Uber ऑटो में महिला पत्रकार से छेड़छाड़, DCW ने जारी किया नोटिस

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular