Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Jal Board: दिल्ली जल बोर्ड का होगा CAG ऑडिट, केजरीवाल ने...

Delhi Jal Board: दिल्ली जल बोर्ड का होगा CAG ऑडिट, केजरीवाल ने दिए निर्देश

India News (इंडिया न्यूज),Delhi Jal Board: सीएम केजरीवाल ने आज यानि बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड का निंयत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) से ऑडिट करवाने का निर्देश दिया है। बता दें, हालिया दिनों में ही दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ फंड की गड़बड़ी के आरोप लगे थे। ऐसे में आप सरकार ने जल बोर्ड में पिछले 15 साल के रिकॉर्ड का ऑडिट करवाने की ऐलान किया।

केजरीवाल सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार के खिलाफ; मंत्री आतिशी

वहीँ, दिल्ली जल बोर्ड के स्पेशल ऑडिट कराए जाने पर केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि’ अरविंद केज़रीवाल की सरकार पूरी तरफ से भ्रष्टाचार के खिलाफ है। फलवस्वरूप,पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के विरूद्ध ऑडिट के आदेश दिए गए हैं। इसके आगे मंत्री आतिशी ने यह भी कहा है कि भ्रष्टाचार के प्रति हमेशा से जीरो टॉलरेंस था और हमेशा रहेगा।

also read : पाकिस्तान में मारा गया भारत का एक और दुश्मन, उधमपुर हमले का था मास्टरमाइंड

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular