Categories: Delhi

Delhi Kanjhawala Case: कंझावला मामले में छठा आरोपी आशुतोष गिरफ्तार, इसी के गाड़ी से हादसे को दिया था अंजाम

Delhi Kanjhawala Case: कंझावला केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जिसे गिरफ्तार किया गया है उसी का कार इस हादसे को अंजाम देने में शामिल थी। बलेनो कार के मालिक आशुतोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पिछले रविवार यानी एक जनवरी के दिन पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

की थी आरोपियों की सहायता

दिल्ली पुलिस ने 5 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया था कि इस घटना के दौरान आशुतोष मौजूद नहीं था लेकिन उसने बाद में आरोपियों की सहायता की थी। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी थी कि मामले में दो आरोपी और हैं, जिन्हें अभी गिरफ्तार करना बाकी है। अब उनमें से आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब सरे संदिग्ध यानी अंकुश खन्ना की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना था कि मामले में 5 नहीं, बल्कि 7 आरोपी हैं।

पुलिस ने दी ये जानकारी

विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा के मुताबिक, “सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के माध्यम से उनकी (आशुतोष और अंकुश खन्ना) संलिप्तता स्थापित की गई है। हमें पता चला है कि आशुतोष और अंकुश खन्ना के रूप में पहचाने गए दो लोग आरोपी व्यक्तियों को बचाने का प्रयास कर रहे थे.”

आशुतोष ने पुलिस को दी थी गलत जानकारी

दिल्ली पुलिस बताया कि कंझावला में हुए हादसे के बारे में आरोपियों ने आशुतोष को बताया था, लेकिन उसने पुलिस को अस बात की सूचना नहीं दी। वहीं, पुलिस को आशुतोष ने अमित के बारे में भी गलत जानकारी दी थी। आशुतोष ने पुलिस से कहा था कि उसने कार विकास को दी थी, ना किअमित को, जबकि हादसे वाली रात गाड़ी अमित चला रहा था और कार भी अमित ही लेकर गया था।

ये भी पढ़ें: होमगार्ड जवानों का केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, नौकरी बरकरार रखने की मांग

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago