Monday, July 1, 2024
HomeDelhiDelhi : हर्ष विहार में दीवार पर दिखे 'खाटू श्याम', पूजा-पाठ के...

Delhi : हर्ष विहार में दीवार पर दिखे 'खाटू श्याम', पूजा-पाठ के लिए उमड़ी भीड़

India News(इंडिया न्यूज) : उत्तर पूर्वी दिल्ली का हर्ष विहार इलाका इन दिनों खाटू श्याम के जयकारों से गूंज रहा है। बाबा के जन्मदिन पर लाखों भक्त उनके दर्शन करने उनके दरबार पहुंचे। वहीँ, जो भक्त बाबा तक नही पहुंच पाए बाबा आशीष देने उनके घर खुद ही पहुंच गए। ऐसा हम नहीं कह रहे लाखों भक्त कह रहे हैं। दरअसल, लोगों का दावा है कि राजधानी के हर्ष विहार में एक गली की दीवार पर बाबा खाटू श्याम की कुदरती बनी प्रतिमा दिखी है।

दीवार पर दिखे खाटू श्याम

बता दें, दीवार पर बाबा के प्रकट होने के कई वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जब से भक्तों को इस बात की भनक लगी है, तभी से हजारों की तादाद में भक्त हर्ष विहार के C-ब्लॉक की गली नंबर 31 में पहुंच रहे हैं।

भक्तों ने की मंदिर बनाने की मांग

हर्ष विहार के C-ब्लॉक में भक्तों का यह नजारा देख आप दंग रह जाएंगे। अगर आप भी यहाँ जायेंगे तो आपको सामने दीवार पर एक प्रतिमा दिखेगी। लोगों का मानना है कि यह प्रतिमा खाटू श्याम बाबा की है। यही नहीं भक्तों का यह भी कहना है कि अब यहां मंदिर बनना चाहिए।

also read : प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर SC का बड़ा फैसला, पावर ऑफ अटॉर्नी नहीं दे सकता मालिकाना हक

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular