Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi: दिल्ली में दिखा तेंदुआ, लोगों में फैली दहशत

Delhi: दिल्ली में दिखा तेंदुआ, लोगों में फैली दहशत

India News(इंडिया न्यूज़)leopard seen in delhi : राजधानी में आज तड़के सैनिक फार्म में तेंदुआ घूमता नजर आया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेस्ट की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश में जुट गई। वहीं, तेंदुएं के घुस जानें से इलाके में दहशत का माहौल है। सामने आई जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने इसे पकड़े के लिए जंगल में लोहे की जालियां लगाई हैं।

वन विभाग तेंदुएं को पकड़ने में जुटी

बता दें, असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य के अधिकारी सुबोध कुमार ने जानकारी दी कि हमें शिकायत मिली थी कि रात में यहां एक तेंदुआ घूमता देखा गया है। पुलिस स्टेशन की ओर से एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसके बाद हमने तैयारियां कर उसे पकड़ने का इंतजाम कर लिया है।

लोगों से की गई यह अपील

वहीँ, खतरे को देखते हुए पुलिस ने लोगों के इन जालियों के आस-पास लोगों को इकट्ठा होने से मना किया है। सामने आ रही जानकारी के अनुसार, पुलिस और वन विभाग के 40 लोगों की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए तैनात की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुएं का वजन तक़रीबन 80 से 90 किलो है। अगर वह आबादी की तरफ निकल गया तो बड़ी संख्या में लोगों को घायल कर सकता है।

also read : ग्रेटर नोएडा में 5000 होम बॉयर्स को मिला मालिकाना हक, इन्हें हुआ जमकर फायदा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular