Monday, July 1, 2024
HomeDelhiDelhi: सरोजिनी नगर में 10 वे फ्लोर से गिरी लिफ्ट, हादसे में...

Delhi: सरोजिनी नगर में 10 वे फ्लोर से गिरी लिफ्ट, हादसे में 2 मजदूरों की हुई मौत

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Delhi: दिल्ली के सरोजिनी नगर में 18 जून को एक बिल्डिंग में 10वें फ्लोर से लिफ्ट गिरने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। सरोजिनी नगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अनिल शर्मा (औरैया, यूपी) और विनोद यादव (नालंदा, बिहार) के रूप में हुई है। दोनों मजदूर सरोजिनी नगर के पास एक बिल्डिंग में काम कर रहे थे। हादसे में घायल रंजीत यादव भी सरोजिनी नगर में ही रहते हैं।

Delhi: इस टावर में हुआ हादसा

सरोजिनी नगर में स्थित एक बिल्डिंग साइट पर एक हादसा हो गया है, जिसमें टावर नंबर 28 में 12 फ्लोर की इस इमारत में घटना घटी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 18 जून को साइट पर डीसटरिंग का काम चल रहा था और उस दिन राइट साइड में मौजूद लिफ्ट से सामान ले जाने की प्रक्रिया चल रही थी।

लिया जाएगा एक्शन

सामान नीचे लाते समय सरोजिनी नगर में एक बिल्डिंग में लिफ्ट अचानक नीचे आ गिरी। इस हादसे में लिफ्ट में मौजूद अनिल, रंजीत और विनोद घायल हो गए। सभी को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर लिया गया है। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद जांच की जाएगी और जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular