Delhi

Delhi Liquor Policy Case: AAP सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 4 दिसंबर तक बढ़ी

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Liquor Policy Case: शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी AAP सांसद संजय सिंह ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। इससे पहले संजय सिंह कोर्ट में पेश हुए. ईडी ने कहा है कि मामले में जल्द ही पूरक आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 4 दिसंबर तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने संजय सिंह को जेल में इलेक्ट्रॉनिक केतली रखने की भी इजाजत दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया था

गिरफ्तारी और रिमांड को अवैध बताने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक जवाब मांगा गया है। दरअसल, शराब नीति मामले में आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने आप नेता को झटका देते हुए कहा था कि कानून सबके लिए बराबर है। चाहे वो नेता हो या आम नागरिक। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि संजय सिंह की गिरफ्तारी कानून के मुताबिक है। जांच के इस प्रारंभिक चरण में मामले में हस्तक्षेप करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

मामला क्या है

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में संजय सिंह को ईडी ने 5 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का आरोप है। ईडी ने 5 अक्टूबर की सुबह 7 बजे से संजय सिंह के दिल्ली स्थित घर पर छापेमारी की थी। यहां से कई दस्तावेज जब्त किए गए थे। लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह का नाम उत्पाद नीति मामले की चार्जशीट में भी है।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago